दबंगों ने टैम्पू चालक को किया लहूलुहान

बांसी। कोतवाली क्षेत्र के रानीगंज तिराहे पर सिद्धार्थनगर की ओर से सवारी लेकर आ रहे एक टैम्पू चालक पर आधा दर्जन दबंगों ने किया जानलेवा हमला मारपीट कर किया लहूलुहान जिससे टैम्पू चालक बेहोश हो गया। उसे लोगों ने 50 शैया युक्त संयुक्त चिकित्सालय बांसी पहुंचाया जहां इलाज के बाद होश में आने के बाद उसने बांसी कोतवाली पुलिस को सुनाई आपबीती तहरीर देकर घटना से अवगत करा की कार्रवाई की मांग। जोगिया उदयपुर थाना कोतवाली क्षेत्र के देवरा बाजार निवासी गोलू पुत्र राजकुमार बुधवार को सायं लगभग 3 बजे सिद्धार्थनगर की ओर से टैम्पू में सवारी बैठाकर बांसी आ रहा था। रास्ते में रानीगंज के समीप पहले से ही घात लगाए बैठे डम्फर व हीरा नाम के व्यक्ति अज्ञात 4 के साथ टैम्पू रोककर उसे गालियां देते हुए लात घूसा व डंडे से मारने लगे। सिर में गम्भीर चोट लगने से लहूलुहान होकर वह बेसुध हो गया। किसी ने डायल 112 को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। समाचार लिखे जाने तक उक्त गोलू की हालत गम्भीर बनी हुई थी। इलाज हेतु स्वजन उसे जिला मुख्यालय ले गए हैं। फिलहाल जो भी हो बताते हैं कि उक्त डम्फर नाम का व्यक्ति भी टैम्पू चलाता है। कुछ दिन पूर्व सिद्धार्थनगर में किसी टैम्पू वाले से उसकी मारपीट हुई थी। जिससे खार खाया वह सिद्धार्थनगर से किसी भी टैम्पू को बांसी आने से रोकने के लिए रानीगंज अपने साथियों के साथ घात लगाए बैठा था। और बदले की भावना से उक्त टैम्पू चालक गोलू पर हमला बोल दिया। उक्त बावत थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सन्तोष तिवारी ने सम्पर्क करने पर कहा कि मामले में दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।




