गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

कार्यक्रम का प्रमुख लक्ष्य स्थानीय स्तर पर सदस्यों के बीच संवाद को बढ़ावा देना हैं – राघवेन्द्र प्रताप सिंह

डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत डुमरियागंज मैरिज हाल में भाजपा द्वारा बुधवार को भाजपा के सक्रिय सदस्य सम्मलेन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में विधानसभा क्षेत्र के पांचों मण्डल के सक्रिय सदस्यों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की शुभारम्भ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर श्रद्धा पुष्प अर्पित करने के उपरान्त वंदे मातरम गान से हुई। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ हैं। इन्हीं की बदौलत पार्टी आज देश की सबसे बड़ी पार्टी के रुप में उभरी है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का प्रमुख लक्ष्य स्थानीय स्तर पर सदस्यों के बीच संवाद को बढ़ावा देना हैं। साथ ही संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर विशेष ध्यान देते हुए पार्टी द्वारा दिए गये निर्देशों व दायित्वों का पालन करते हुए पार्टी की उपलब्धियों व लोक कल्याणकारी नीतियों का प्रचार प्रसार करना हैं। विशिष्ट अतिथि डा0 दशरथ चौधरी, नरेन्द्रमणि त्रिपाठी, कार्यक्रम संयोजक चन्द्र प्रकाश उर्फ चन्दू चौधरी आदि ने बताया कि आप भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता हैं और जब कार्यकर्ता सक्रिय होता है तो संगठन स्वयं सशक्त होता है। सम्मेलन का उद्देश्य पार्टी की संगठनात्मक मजबूती को नये आयाम देना और आगामी चुनावों के मद्देनज़र रणनीति तय करना हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मण्डल अध्यक्ष अमरेन्द्र त्रिपाठी ने आये हुए भाजपा कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम के समापन की घोषणा की। इस दौरान लवकुश ओझा, मधुसूदन अग्रहरि, शिवप्रसाद चौधरी, नीरज मणि त्रिपाठी, संजय गौतम, वीरेन्द्र राव, अभयराम पाण्डेय, सुनील पाठक, अशोक अग्रहरि, भूपेन्द्र सिंह, रमेशधर द्विवेदी, गौरव मिश्रा, अवधेश चौधरी, राजकुमार चौधरी, विनय पाठक, अभिषेक युवराज, दिलीप उर्फ छोटे पाण्डेय, लालजी शुक्ला, शशि प्रकाश अग्रहरि, शत्रुहन सोनी, अजय अग्रहरि, राजन अग्रहरि, बीना देवी, नन्दनी सोनी, प्रियंका श्रीवास्तव, मोनिका यादव, रेनू शर्मा आदि सहित भारी संख्या में भाजपाई मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!