गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

दवा विक्रेता समिति सिद्धार्थनगर की नगर कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर।दवा विक्रेता समिति की नगर कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में नगर के सभी कार्यकारिणी सदस्य एवं पदाधिकारियों ने गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष जमील सिद्दीकी ने कहा कि जनपद के सभी दवा विक्रेताओं को संगठित रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा, “संगठित रहेंगे तो मजबूत रहेंगे।” उन्होंने सभी से ईमानदारीपूर्वक कार्य करने का आह्वान किया तथा स्पष्ट किया कि प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री केवल विधिवत पर्चे पर ही की जाए। साथ ही उन्होंने एक-दूसरे का सहयोग करते हुए व्यापार करने की अपील की।उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी दवा विक्रेता को कोई समस्या हो तो घबराने की आवश्यकता नहीं है, तुरंत संगठन के पदाधिकारियों को अवगत कराएंकृहर संभव सहायता दी जाएगी। लालच में आकर कोई गलत कार्य न करें, क्योंकि प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री से पूरे संगठन की बदनामी होती है।नगर अध्यक्ष अनिरुद्ध राय ने अपने संबोधन में कहा कि सभी दवा व्यापारी स्वच्छ और ईमानदार व्यापार करें। उन्होंने कहा कि जब कोई प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री में शामिल पाया जाता है तो पूरे जनपद और दवा व्यापारियों की छवि धूमिल होती है। उन्होंने कहा, “हमारा कार्य लोगों का जीवन बचाना है। हम जीवन रक्षक दवाएं बेच रहे हैं, जिससे समाज में दवा व्यापारियों का सम्मान बना रहता है।नगर महासचिव मुजीबुल्लाह (मुजीब) ने कहा कि संगठन जनपद के हर व्यापारी के साथ खड़ा है और आगे भी हर संभव मदद करता रहेगा। उन्होंने एकजुटता पर जोर देते हुए कहा, “यदि शहद जैसा मीठा परिणाम चाहिए तो मधुमक्खियों की तरह एकजुट रहना होगा और निरंतर एक मंच पर संगठित रहना होगा।”बैठक में जिला महासचिव मनोज जायसवाल, उपाध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा, संगठन मंत्री अब्दुल्ला खान, जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप वर्मा, उपाध्यक्ष सत्येंद्र गुप्ता, सचिव मुर्तजा खान, चेयरमैन एम टी खान, संयुक्त मंत्री राहुल अग्रहरि, सचिव अनवर खान, सचिव तैयब सिद्दीकी, सदस्य अबरार खान, सदस्य आलम सिद्दीकी तथा सदस्य दयाराम गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे। बैठक का समापन संगठन की एकता, पारदर्शिता एवं ईमानदारी के संकल्प के साथ हुआ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!