रेडियो सरजू ने वृद्धाश्रम में जगाई स्वास्थ्य चेतना, बुजुर्गों ने लिया टीबी मुक्त भारत का संकल्प

दैनिक बुद्ध का संदेश
बहराइच। जनपद में वरिष्ठ नागरिकों को टीबी (क्षय रोग) के प्रति जागरूक करने और उनके मानसिक संबल को मजबूत करने के उद्देश्य से रेडियो सरजू ने नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। ‘सेहत सही, लाभ कई’ अभियान के तहत यह कार्यक्रम चितौरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत अमीनपुर नगरौर स्थित वृद्धाश्रम में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं संयोजक जयंतधर द्विवेदी ने बुजुर्गों से संवाद करते हुए टीबी के शुरुआती लक्षणों की पहचान, समय पर जांच और नियमित उपचार की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि रेडियो केवल सूचना या मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक वास्तविक परिवर्तन पहुंचाने का एक सशक्त साधन है। संवाद के दौरान टीबी के लक्षण, उपचार और सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं में बुजुर्गों की भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी बुजुर्गों ने टीबी मुक्त समाज बनाने के लिए एक-दूसरे को जागरूक करने का सामूहिक संकल्प लिया। ैड।त्ज् संस्था ने अपने मूल मंत्र ‘आधुनिक अनुप्रयोगों के माध्यम से वास्तविक परिवर्तन’ को साकार करते हुए वृद्धाश्रम को एक रेडियो सेट भी भेंट किया। यह रेडियो सेट आश्रम के बुजुर्गों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी और मनोरंजन से जोड़े रखेगा। इस अवसर पर रेडियो सरजू टीम से इंद्रजीत मिश्र, वृद्धाश्रम प्रबंधक दिलीप द्विवेदी, आश्रम स्टाफ और बड़ी संख्या में बुजुर्ग उपस्थित रहे।




