समाजवादीपार्टी के पदाधिकारियों नें एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व राज्य सभा सदस्य रामजी लाल सुमन का पुतला फूंकने और दोनों लोगों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के विरोध में बुधवार को समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष कपिल देव गौतम की अगुवाई में विरोध प्रदर्शन कर एसडीएम बांसी शशांक शेखर राय को राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन के माध्यम से सपाईयों ने मांग किया कि 30 मार्च को बांसी रोडवेज चौराहा पर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व राज्यसभा सदस्य रामजी लाल सुमन का पुतला फूंकने व इन पर अभद्र टिप्पणी करने वालों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर सख्त कार्रवाई किया जाय। इस घटना से हम सब आहत व आक्रोशित है। पूर्व विधायक व सपा जिला अध्यक्ष लालजी यादव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्य सभा सदस्य के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने वालों और उनका पुतला फूंकने वालों के खिलाफ नहीं हुई तो संगठन बड़े पैमाने पर आंदोलन के लिए विवश होगा। डबल इंजन की सरकार में गरीबों, मजलूमों पर अत्याचार हो रहा है । भाजपा और इससे जुड़े संगठन के लोग मनमानी कर रहे हैं। सपा जिला उपाध्यक्ष व पूर्व नपा अध्यक्ष मो इदरीश पटवारी ने कहा कि जगह जगह सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न हो रहा है, भूसा वाली मशीन न चलने से पशुपालकों के समक्ष भूसा का संकट उत्पन्न हो गया है। उन्होंने कहा कि शासन के दबाव में मंगलबाजार के दुकानदारों को बेदखल किया जा रहा है जो गलत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के रवैया से हम हार मानने वाले नहीं है। इस दौरान सपा के प्रदेश सचिव राम मिलन भारती, राम सेवक लोधी, राम कृृृपाल मौर्य, विनोद यादव, चंद्रहास यादव,सैयद मोहम्मद कुतुब, सब्बू खान, मैनू, शैलेंद्र लोधी, चंद्रभान लोधी आदि सपा कार्यकर्ता शामिल रहे।




