उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
डिजिटल सशक्तिकरण की ओर कदम, एचएफएल हृदय परियोजना में 30 युवा हुए प्रशिक्षित

सिद्धार्थनगर। एलआईसी एचएफएल हृदय परियोजना के अन्तर्गत इण्डो ग्लोबल सोशल सर्विस सोसाइटी द्वारा युवाओं के कौशल विकास को बढ़ावा देने हेतु बेसिक कम्प्यूटर कोर्स का सफल आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 30 युवाओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांऊत सभी प्रतिभागी युवाओं को प्रमाण पत्र (सर्टिफिकेट) एवं ट्रेनिंग बैग प्रदान किये गये। इस कौशल प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं को डिजिटल रूप से सक्षम बनाना, उनकी रोजगार संभावनाओं को बढ़ाना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। इण्डो ग्लोबल सोशल सर्विस सोसाइटी की इस पहल से युवाओं को तकनीकी ज्ञान प्राप्त हुआ है, जिससे भविष्य में उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर मिल सकेंगे।




