गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

शिवसेना ने दुर्गाष्टमी पर 9 कन्याओं का पूजन कर कराया फलाहार

बस्ती। शारदीय नवरात्र पर्व पर दुर्गाष्टमी के दिन मंगलवार को शिवसेना के जिला प्रभारी प्रमोद पाण्डेय के संयोजन में भवानी सेना प्रमुख अनामिका दूबेने रेलवे स्टेशन के निकट स्थित इच्छा पूर्ति श्री हनुमान जी मंदिर पर कन्याओं की पूजा कर उनमें फलाहार वितरण किया गया। कार्यक्रम में भवानी सेना की जिला संयोजक चन्द्रावती ने कहा कि माना जाता है कि महागौरी की उम्र भी आठ साल की थी। कन्या पूजन से भक्त के पास कभी भी कोई दुख नहीं आता है और मां अपने भक्त पर प्रसन्न होकर मनवांछित फल देती हैं। 9 कन्याओं के पूजन और फलाहार कराने में मुख्य रूप से प्रभावती, मालती देवी, मुराती देवी, ऊषा किरन, फूलमती, प्रीती, पल्लवी, बबिता, गीता, ज्योति, कुसुम, विकास चौधरी, इन्द्रपाल प्रजापति, राम कृपाल, अजीत चौधरी, आशीष गुप्ता, राहुल चौधरी, महेन्द्र सोनी, शिवनाथ सोनी, जगन्नाथ सोनी, जग्गन सोनी, अमर गुप्ता, लवकुश कुमार, दिलीप दूबे, अजय चौधरी, ऋषभ शुक्ल, प्रियाशु चौबे, अवनीश शुक्ला, अनुराग शुक्ला, राजू त्रिपाठी, पंकज पाण्डेय, ऋषभ पाण्डेय, लकी पाण्डेय आदि ने योगदान कर कन्याओं से सुख समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!