गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

कॉस्मेटिक की दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान

श्रावस्ती। श्रावस्ती गिलौला कस्बे में सोमवार देर रात एक बड़ी घटना घटित हुई। विशातखाना गली स्थित एक कॉस्मेटिक की दुकान में अचानक आग लग गई। दुकान में रखे परफ्यूम, क्रीम, पाउडर और अन्य ज्वलनशील सामग्री ने देखते ही देखते आग को विकराल रूप दे दिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि चंद ही मिनटों में दुकान का पूरा सामान जलकर राख हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस हादसे में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। सूचना के बावजूद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर नहीं पहुंची, जिससे स्थानीय लोगों और पुलिस को ही आग बुझाने के लिए मोर्चा संभालना पड़ा। ग्रामीणों और पुलिस ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग पर नियंत्रण न होता तो आसपास की कई दुकानें इसकी चपेट में आ सकती थीं। घटना के बाद व्यापारियों ने फायर ब्रिगेड की लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई और प्रशासन से जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है और नुकसान का आकलन कराया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!