उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
08 पिकपों में 24 गाय और 6 बछड़ों को पुलिस ने किया बरामद

सिद्वार्थनगर। जिले के एसओजी व कोतवाली बांसी पुलिस ने गौवंशों से लदा आठ पिकअप पकड़कर पुलिस विधिक कार्रवाई में जुट गयीं। आपको बता दें कि सोमवार रात्रि को गोरखपुर के छपिया पशु बाजार गौवंश जा रहे थे। एसओजी प्रभारी शेषनाथ यादव की टीम सहित कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम कृपाल शुक्ला की टीम ने रात्रि चेकिंग के दौरान पकड़ा। पकड़े गए गौवंशों को नगर पालिका बांसी की कान्हा गौशाला को सुपुर्द कर दिया। वहीं बांसी कोतवाली पुलिस व एसओजी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।




