गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

निजी निवेश से स्टेज कैरिज बस अड्डा, कॉन्ट्रैक्ट कैरिज व आल इंडिया टूरिस्ट बस पार्क खोलने का सुनहरा अवसर

सिद्धार्थनगर। क्षेत्र एवं निजी क्षेत्र में निजी निवेश से स्टेज कैरिज बस अड्डा, कॉन्ट्रैक्ट कैरिज व आल इंडिया टूरिस्ट बस पार्क की स्थापना को लेकर उत्तर प्रदेश स्टेज कैरिज बस अड्डा कॉन्ट्रैक्ट कैरिज व आल इंडिया टूरिस्ट बस पार्क (स्थापना एवं विनियमन) नीति, 2025 को प्रख्यापित किया गया है। निजी निवेश से स्थापित होने वाले स्टेज कैरिज बस अड्ड, कॉन्ट्रैक्ट कैरिज व ऑल इण्डिया टूरिस्ट बस पार्क की स्थापना के लिये आवेदक की पात्रता, आर्हता एवं आवेदन की प्रक्रिया भी बताया गया है। अर्हता के मानदण्ड- 1. विकासकर्ता / निवेशकर्ता द्वारा स्टेज कैरिज बस अड्डा, कॉन्ट्रैक्ट कैरिज व आल इंडिया टूरिस्ट बस पार्क की स्थापना हेतु न्यूनतम 02 एकड़ भूमि की आवश्यकता होगी, जिसके स्वामित्व / लीज डीड सम्बनधी प्रपत्र आवेदन के साथ प्रस्तुत किये जायेंगे। 2 विकासकर्ता / निवेशकर्ता द्वारा आवेदन से पूर्व सभी सम्बन्धित विभागों से अनापत्ति प्रमाण-पत्र लेना अनिवार्य होगा, जिसे आवेदन के साथ संलग्न किया जाना अनिवार्य होगा। 3. स्टेज कैरिज बस अड्डा, कॉन्ट्रैक्ट कैरिज व आल इंडिया टूरिस्ट बस पार्क को ऐसे मार्ग पर स्थापित किये जायेगा, जिसकी चौड़ाई 07 मीटर से कम नहीं होगी, ताकि वाहनों का आवागमन सुगमतापूर्वक एवं निर्बाध रूप से हो सके। 4. स्टेज कैरिज बस अड्डा, कॉन्ट्रैक्ट कैरिज व आल इंडिया टूरिस्ट बस पार्क नगर निगम/नगर पालिका की सीमा से अधिकतम 05 कि०मी० के भीतर स्थापित किया जा सकेगा। 5. स्टेज कैरिज बस अड्डा, कॉन्ट्रैक्ट कैरिज व आल इंडिया टूरिस्ट बस पार्क की स्थापना के लिए आवेदक की नेटवर्थ गत वित्तीय वर्ष में न्यूनतम 50 लाख होनी चाहिए तथा गत वित्तीय वर्ष का टर्नओवर 02 करोड से कम नहीं होना चाहिए। 6. स्टेज कैरिज बस अड्डा, कॉन्ट्रैक्ट कैरिज व आल इंडिया टूरिस्ट बस पार्क के संचाल को समान प्रकार के व्यवसाय के संचालन एवं प्रबन्धन का न्यूनतम 02 वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य होगा। 7. स्टेज कैरिज बस अड्डा, कॉन्ट्रैक्ट कैरिज व आल इंडिया टूरिस्ट बस पार्क की स्थापना हेतु आवश्यक भूमि या तो आवेदक के स्वामित्व में होगा अथवा आवेदक द्वारा भूमि रजिस्टर्ड लीज के आधार पर न्यूनतम 10 के लिए ली जायेगी। 8. स्टेज कैरिज बस अड्डा, कॉन्ट्रैक्ट कैरिज व आल इंडिया टूरिस्ट बस पार्क पर यात्रियों के पहुँचने के मार्ग पृथक रूप से बनाये जायेंगे जिससे यात्रियों को आवागमन में असुविध न हो तथा उनकी सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। 9. स्टेज कैरिज बस अड्डा, कॉन्ट्रैक्ट कैरिज व आल इंडिया टूरिस्ट बस पार्क का विकास इस प्रकार किया जायेगा कि भमि की कुल क्षेत्रफल का 70 प्रतिशत भाग खुला स्थान होगा, जिसमें बसों के पार्किंग एवं आवागमन के मार्ग होंगे। अवशेष 30 प्रतिशत भाग में यात्री सुविधा एवं अन्य अवस्थापना संबंधी कतिपय सुविधायें 27-7 आधार पर उपलब्ध करायी जायेंगी। निजी निवेश से स्टेज कैरिज बस अड्डा, कॉन्ट्रैक्ट कैरिज व आल इंडिया टूरिस्ट बस पार्क खोलने हेतु जन साधारण से एतद्वारा आवेदन आमंत्रित किया जाता है। इच्छुक व्यक्ति सम्बन्धित नगर पालिका/नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी अथवा कार्यालय सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, सिद्धार्थनगर से निजी निवेश से स्टेज कैरिज बस अड्डा, कॉन्ट्रैक्ट कैरिज व आल इंडिया टूरिस्ट बस पार्क खोलने हेतु जानकारी प्राप्त करके सम्बन्धित नगर पालिका/नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी के माध्यम से जिला मजिस्ट्रेट, सिद्धार्थनगर के समक्ष निर्धारित प्रारूप में आवेदन प्रस्तुत कर सकता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!