गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेश

बैंक प्रमुखों के साथ हुई बैठक, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर दिया गया निर्देश

नोडल ऑफिसर एवं प्राधिकरण के सचिव ने आहूत किया बैठक

संत कबीर नगर। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दिनांक 10 मई 2025 को सुनिश्चित हुआ है। जिसके सफलता हेतु मा० जनपद न्यायाधीश महेन्द्र प्रसाद चौधरी के निर्देशन में आज ए०डी०आर० भवन में जिला प्राधिकरण के सचिव/अपर जिला जज देवेन्द्र नाथ गोस्वामी एवं नोडल अधिकारी लोक अदालत कृष्ण कुमार-पंचम ने सभीं बैंक प्रमुखों के साथ बैठक लिया। अपर जिला जज/नोडल अधिकारी लोक अदालत कृष्ण कुमार-अ ने कहा कि 10 मई 2025 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए सभी बैंक प्रमुखगण अभी से जुट जाए और बैंक ऋण वसूली से संबंधित अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण का प्रयास करें। सभी बैंक के बकायेदारों का सम्मन समय से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, संत कबीर नगर के कार्यालय में प्राप्त कराए जाए ताकि सम्मनों को समस्त थानों के माध्यम से बकायेदारों को तामिला कराया जा सके। इसके संबंध में लीड बैंक मैनेजर पवन कुमार सिन्हा द्वारा बताया गया कि समस्त बैंकों के सम्मनों को तैयार किया जा रहा है और जल्द ही अंतरिम सूची तैयार करके जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में प्रेषित करवाया जाएगा तथा अधिक से अधिक ऋण वसूली के मामले निस्तारित कराए जाने के प्रयास किए जाएंगे। बैठक में बैठक में बड़ौदा यू०पी० बैंक से अविनाश कुमार राय, यूनियन बैंक से जयन्त कुमार, यूको बैंक से सतीश कुमार, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से संजय कुमार, केनरा बैंक से चंद्र शेखर कुमार, बैंक ऑफ बड़ौदा से कमलेश यादव, नूर मोहम्मद समेत लोक अदालत लिपिक राम भवन चौधरी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!