उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
इस्तियाक चौधरी को बनाया गया कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष, लोगों ने दी बधाई

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड बढ़नी के दुधवनिया बुजुर्ग निवासी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता इस्तियाक चौधरी को कांग्रेस कमेटी का बढ़नी ब्लॉक का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इस्तियाक चौधरी इससे पहले कांग्रेस संगठन के यूथ कांग्रेस के तहसील महामंत्री, संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष इत्यादि पदों का निर्वहन कर चुके है। उनके मनोनयन पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष काजी सुहैल, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष पंकज चतुर्वेदी, पंकज जयसवाल, भोला पाण्डेय, डॉक्टर अरविन्द शुक्ला, कृष्णा बहादुर सिंह, अनीश, पूर्व सांसद मुहम्मद मुकीम, किरण शुक्ला आदि ने बधाई दिया है।



