पीडीए की एकजुटता ही यूपी में परिवर्तन करेगी – लालजी यादव

शोहरतगढ़/सिद्वार्थनगर। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार विधानसभा क्षेत्र-304 बांसी के असनहरा जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी लालजी यादव यादव के नेतृत्व में सोमवार को पीडीए जनपंचायत चौपाल का आयोजन किया गया। पीडीए जनपंचायत चौपाल कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव राम मिलन भारती ने कहा कि आज बाबा साहब का संविधान खतरे में है। मौजूदा भाजपा सरकार ने लोकतन्त्र का गला घोट दिया है। जनता के उत्पीड़न और शोषण की घटनाएं आम हो गई हैं। पिछड़ा, दलित और संख्यक (मुस्लिम) समाज के लोगों को एकजुट होकर पीडीए विरोधी ताकतों को उखाड़ फेंकना होगा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को 2027 में मुख्यमंत्री बनाकर ही इससे छुटकारा पाया जा सकता है। वहीं जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार में ही पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक सहित समाज के सभी वर्गों का सम्मान और अधिकार सुनिश्चित होगा। पीडीए की एकजुटता ही यूपी में परिवर्तन करेगी। भाजपा के सत्ता में रहने से संविधान आरक्षण और पीडीए के लोगों के हक अधिकार और मान सम्मान को खतरा बना हुआ है और बांसी विधानसभा क्षेत्र की जनता के हर सुख-दुख में सदैव साथ खड़ा होने का भरोसा दिया। इस दौरान पूर्व प्रत्याशी मोनू दूबे, जिला पंचायत सदस्य अनिता द्विवेदी, विधानसभा अध्यक्ष विनोद यादव, अजय उपाध्याय, भंते जी, प्रदीप गौतम सहित सैकड़ो की संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहें।




