सिद्धार्थनगर : सड़क पर जल जमाव से ग्रामीणो का आवागमन बाधित, जिम्मेदार करते नजर अंदाज

दैनिक बुद्ध का संदेश
बर्डपुर/सिद्धार्थनगर। प्रदेश सरकार की मनसा से जिले में सड़कों का जाल चारो तरफ तेजी से फैलाया जा चुका है। शहरी इलाकों व गांवों के गलियों को भी सीसी रोड में तब्दील किया जा रहा है। भ्रस्टाचार में संलिप्त हर जगह डाका डाल देते हैं और वे मानक के विरुद्ध गांव की सड़को और गलियों में रोड़ बनवा ते हैं। सिद्धार्थनगर के बर्डपुर ब्लाक के अधिकांश गांवों में गड्ढायुक्त सड़कें अभी तक ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी हैं।
बर्डपुर नं 10 के ग्राम नौड़िहाव के समस्त ग्रामीण को अगर थोड़ा सा भी बारिश हो जाए तो आने वा जाने वाले रास्ते पर बहुत ज्यादा मुस्किलो का समना करना पड़ता है। इस गांव की सड़क पर महीनों मुख्य मार्ग पर पानी जमा होने के कारण आवागमन बाधित रहता है। गंदे पानी मे स्कूली बच्चे,बूढ़े, महिलाएं, युवाओं को रोजाना आना जाना पड़ता है। इसमें आने जाने बीमारी फैलने की भय बना रहता है। गांव वालों ने ग्राम प्रधान से कहा जाता है तो बहाना बनाकर कार्य करने में कोताही बरतने लगते हैं। ऐसे में ग्रामीण जाए तो किसके पास जाए जिससे सड़क ठीक प्रकार से बन जाए। सांसद और विधायक जी तो झांकने तक नहीं आते हैं केवल चुनाव के समय नजर आते हैं। सरकार और प्रशासन से ग्रामीणों ने घुहार लगाई है कि जल्द जल्द उनकी समस्याओं का समाधान हो। लवकुश चौधरी, गंगाराम राय, ताराचंद कुमार, धनमेंद्र साहनी, आकाश पटेल आदि लोगों ने उक्त समस्या की जानकारी दिया।




