उत्तर प्रदेशबहराइच
लापता हुए दो युवकों का पानी से भरे गड्ढे में मिला शव सहित बाइक

बहराइच। बहराइच जिले के थाना विशेश्वरगंज इलाके के शेखापुर गांव के पास लापता 2 युवकों का पानी भरे गड्ढे में शव व बाइक पड़ी हुई मिली। पुलिस ने दोनों शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए बहराइच भेज दिया। मिली जानकारी अनुसार विश्वेश्वरगंज थाना क्षेत्र के शेखापुर स्थित शव व बाइक पड़ा हुआ मिला जिसमें विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के राम चक्का के दोनों युवक रहने वाले हैं। दोनों युवकों की 21 वर्षीय राज यादव व 30 वर्षीय राहुल यादव के नाम से पहचान हुई। घर का सामान लेने रात को दोनों युवक बाजार गए हुए थे। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है तथा पुलिस ने दोनों शवो को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस भेज दिया। बाइक के गड्ढे में गिरने की आशंका जताई जा रही है।




