गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना रूधौली का किया गया वार्षिक निरीक्षण

बस्ती। अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती ओमप्रकाश सिंह के द्वारा थाना रूधौली का वार्षिक निरीक्षण किया गया। जिसमे थानाकार्यालय,बैरक,सीसीटीएनएस कार्यालय,महिला हेल्प डेस्क,मालखाना,शस्त्रागार,अपराध रजिस्टर,महिला हेल्डेरजिस्टर,ड्यूटी रजिस्टर,हिस्ट्रीशीट रजिस्टर,मालखाना रजिस्टर,प्रार्थना पत्र रजिस्टर,महिला उत्पीडन रजिस्टर,फ्लाईशीट रजिस्टर,आईजीआरएस रजिस्टर,आर्डर बुक न्यायालय रजिस्टर,112 रजिस्टर आदि का निरिक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। सीसीटीएनएस ई साक्ष्य, महिला हेल्प डेस्क पीजी पोर्टल में प्रार्थना पत्रों की प्रविष्ठियां, डिजिटल वॉरिअर, आई जी आर एस में रेंकिंग में सुधार आदि के बारे में बताया गया। थाना भोजनालय,परिसर की साफ सफाई, मॉल मुकमाती वाहन का जल्द निस्तारण, नव निर्माण पुलिस आवास आदि का निरीक्षण किया गया। थाना स्थानीय के समस्त ग्राम प्रहरी की मीटिंग किया गया गांव की सूचना के बारे मे पूछा गया तथा उनको टॉर्च वितरण किया गया व गांव की सूचना थाने पर तत्काल रूप से सीयूजी 9454403122,जिला कंट्रोल रूम 9454401933 नंबर दिया गया। थाना कार्यलय में नियुक्त समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण कि मीटिंग किया गया रजिस्टरो अन्य अभिलेखों के बारे प्रविष्टियों को पूर्ण करने हेतु बताया गया।आगामी त्यौहार चौत रामनवमी के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!