उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
थाना ढेबरूआ व थाना खेसरहा पर थानाध्यक्षों ने ग्राम प्रहरियों के साथ की गई गोष्ठी

सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर सिद्धार्थ के कुशल निर्देशन में व सम्बन्धित क्षेत्राधिकारी के कुशल पर्यवेक्षण में थाना ढेबरूआ व थाना खेसरहा द्वारा रविवार को आगामी त्यौहार होली एवं ईद-उल-फितर (ईद) के दृष्टीगत अपने-अपने थानाक्षेत्र के ग्राम प्रहरीगण के साथ गोष्ठी किया गया। वहीं ग्राम प्रहरी/चौकीदार से शान्ति व्यवस्था बनाये रखने मे सहयोग के दृष्टिगत सूचना तंत्र को मजबूत एवं प्रभावी बनाने के लिए प्रेरित किया गया। गाँव मे घटित होने वाली घटनाओं एवं गाँव मे होने वाले विवादों के सम्बन्ध मे तत्काल सूचित करने हेतु बताया गया एवं अच्छे कार्य हेतु मनोबल बढाया गया तथा उच्च अधिकारीयों द्वारा जारी आदेशों एवं निर्देशों से भी अवगत कराया गया।




