गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

समाज के विकास में योगदान देने वालों की पहचान और सम्मान मिलना ही चाहिए – जफर आलम

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड शोहरतगढ़ के ग्राम पंचायत रमवापुर खास में ब्लाक अध्यक्ष प्रधान संगठन/ग्राम प्रधान जफर आलम ने पंचायत भवन पर होली, ईंद एवं नवरात्रि के शुभ अवसर पर ग्राम पंचायतों में स्वच्छता एवं सेवा कार्य में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सफाई कर्मियों, रसोइयों, रोजगार सेवक, पंचायत सहायक और सम्मानित सदस्यों को भव्य सम्मान समारोह में अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। यह आयोजन ग्राम सचिवालय में हर्षाेल्लास और सम्मान की भावना के साथ सम्पन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें। ब्लाक अध्यक्ष जफर आलम ने कहा कि ग्राम पंचायत में इस तरह के आयोजनों से समाज में एकजुटता और सेवा भावना को बढ़ावा मिलता है। इस कार्यक्रम ने साबित किया कि जो लोग चुपचाप समाज के विकास में योगदान देते हैं, उन्हें पहचान और सम्मान मिलना ही चाहिए। वहीं ग्राम पंचायत रमवापुर खास में स्वच्छता की रीढ़ कहे जाने वाले सफाई कर्मचारियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। जिनमें कन्हैया लाल, सुखबली और प्रदीप कुमार का नाम मुख्य था, जिन्होंने ग्राम पंचायत को स्वच्छ और सुन्दर बनायें रखने में अमूल्य योगदान दिया है। ग्राम पंचायत रमवापुर खास के टोला गणेशपुर के कम्पोजिट विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय देवी नगर, प्राथमिक विद्यालय रमवापुर उत्तरी और प्राथमिक विद्यालय घिमरौली में मध्याह्न भोजन की व्यवस्था संभालने वाले 10 समर्पित रसोइयों को उनके निःस्वार्थ सेवाभाव के लिए भी सम्मानित किया गया। इन रसोइयों ने बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ग्राम पंचायत में सेवायें देने वाले रोजगार सेवक कुलदीप गिरि, पंचायत सहायक कृष्ण मोहन गिरि और सामुदायिक शौचालय की केयरटेकर श्रीमती किरण को भी समारोह में विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इनका निरन्तर योगदान ग्राम पंचायत के सुचारू संचालन में सहायक रहा है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत के विकास और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने वाले 15 सम्मानित सदस्यों को भी इस कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। जिनमें रामकुमार, शेषराम गिरि, मोहम्मद रफीक, मोहम्मद सई, कृष्णा, श्रीमती सुन्दरी और श्रीमती मजहरूननिसा सहित अन्य लोग मौजूद रहें। इस कार्यक्रम के अवसर पर ग्राम पंचायत के संदीप चौरसिया, मास्टर घनश्याम शुक्ल, मास्टर आलोक श्रीवास्तव, मास्टर अर्पित पटेल, मास्टर अविनेश गौड़, मास्टर विजय बहादुर, शिक्षा मित्र श्रीमती रीता, रूदल काका और बदल चौधरी समेत वरिष्ठ नागरिकों व सम्मानित ग्रामवासी मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!