उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
व्यापार मंडल एवं स्वर्ण व्यवसायियों के साथ पुलिस चौकी खुनुवां पर हुई बैठक

खुनुवां/सिद्धार्थनगर। भारत नेपाल सीमा पर स्थित पुलिस चौकी खुनुवां पर प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़़ विन्देश्वरी मणि त्रिपाठी ने व्यापार मंडल एवं स्वर्ण व्यवसाई तथा सम्भ्रान्त व्यक्तियों के साथ बैठक कर वर्तमान में भारत नेपाल खुली सीमा होने के कारण संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त आने जाने वाले लोगों के सम्बन्ध में चर्चा की तथा स्वर्ण व्यवसायी बन्धुओं को उनकी सुरक्षा हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया। बैठक के उपरान्त भारत नेपाल खुनुवां बार्डर पर पुलिस, पीएसी व एसएसबी के साथ जॉइन्ट पेट्रोलिंग किया। इस दौरान शोहरतगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वरी मणि त्रिपाठी, पुलिस चौकी प्रभारी खुनुवां सुधीर तिवारी, गुडडू गुप्ता, दिनेश गुप्ता, दीपू तिवारी, बहरैची बाबा, सुनील मिश्रा, अमन कसौधन आदि लोग मौजूद रहें।




