गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

जनता इण्टर कालेज बनियाडीह मे ब्लाक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ

लोटन/सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड लोटन क्षेत्र अन्तर्गत जनता इण्टर कालेज बनियाडीह मे ब्लाक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारम्भ खंड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में जनता इंटर कॉलेज बनियाडीह के प्राचार्य आलोक त्रिपाठी जी रहे।आलोक त्रिपाठी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल का मनुष्य के जीवन में बहुत बड़ा महत्व है। स्वस्थ शरीर में मस्तिष्क का विकास होता है, पहले यह कहावत थी कि पढ़ोगे लिखोगे तो बनोंगे नवाब खेलोगे कूदोगे तो होंगे खराब यह चरिथार्थ एकदम बिल्कुल बदल गई है । बुधवार के प्रतियोगिता में जिम्नास्टिक जूनियर बालक वर्ग में लम्बी कूद में प्रथम स्थान सूरज पी यम श्री स्कूल महदेया को प्राप्त हुआ।लम्बी कूद जूनियर प्रथम स्थान समीक्षा चौबे। प्राथमिक स्तर बालक वर्ग लम्बी कूद लंबी कूद सचिन कंपोजिट विद्यालय भेलोजी। बालिका वर्ग प्राथमिक में पीएम श्री विद्यालय महदेईया की किरण प्रथम रही।100 मी.की जूनियर बालक दौड़ में आशीष भेलोजी प्रथम।बालिका वर्ग में 100 मी. मे साहिमा पीएम श्री विद्यालय महदेईया प्रथम स्थान पर रही। इस मौके पर ब्लॉक व्यायाम शिक्षक राम शंकर पाण्डेय,उत्तर प्रदेश की प्राथमिक शिक्षक संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष सत्येंद्र मिश्रा, संतोष पाण्डेय द्विजेंद्र नाथ पाण्डेय, रामराज, महेश प्रसाद,भानु प्रसाद,अवधेश वर्मा, सोनू वर्मा, प्रीति कुमारी, ज्योति सिंह, अर्चना दीक्षित, मुन्नी सिंह, आरती कुमारी, उर्वशी, रेखा साहनी, पूजा यादव, सुषमा, विपिन तोमर, मोहम्मद ताहा,हरि सिंह, सत्येंद्र वर्मा राहुल पाण्डेय,श्रवण कुमार गौतम, जितेंद्र कुमार,विनय अग्रहरि, निशा शर्मा,मीनू वर्मा, विकास मिश्रा,सूरज मिश्रा,राहुल सिंह, विजय शंकर पाण्डेय ,अभय त्रिपाठी, मोहम्मद शैफ, वैभव श्रीवास्तव, अशोक यादव, राम प्रकाश मौर्य,अभिजीत सिंह, हिमांशु राय,विपिन तोमर,सतीश द्विवेदी, महेंद्र प्रताप पाण्डेय,रमाशंकर मिश्रा ब्रिजशेन चौरसिया, मोहिउद्दीन, विजय सिंह, विक्रम सिंह आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!