गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

आगामी 2027 के अखिलेश यादव ही होंगे सत्ताधीश – डॉ0 अमित शर्मा

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी के नेता नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ0 अमित शर्मा ने कहा की हम समाजवादी सिपाही है। पीडीए पंचायत हर बूथ स्तर पर जाकर समाजवादी पार्टी के समय में किये गये कार्यों को जनता के बीच रख रहे हैं। जनता इस महंगाई से त्रस्त हो चुकी है, किसान आत्महत्या कर रहे हैं। किसानों को अपनी फसलों का उचित दाम नहीं मिल रहा है। सरकार ने कहा था कि किसानों की आय दुगुनी होगी लेकिन कुछ नहीं हुआ। नवजवान परेशान है, हर साल परचा लीक हो जा रहा है। नौकरी के नाम पर कुछ नहीं है। जब समाजवादी पार्टी की सरकार थी, तब युवाओ को लैपटॉप दिया था, जो आज भी चल रहा है। आज स्वास्थ्य व्यवस्था एक दम चरमरा गई है। सरकारी अस्पतालों पर डॉक्टर उपलब्ध न होने की वजह से जनता परेशान है। वर्तमान सरकार सिर्फ धर्म व हिन्दू- मुस्लिम करके जनता की मूलभूत सुविधाओं से जनता का ध्यान भटका रही है, लेकिन अब जनता जान चुकी है, अब वह इन बातों में आने वाली नहीं है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!