गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ सभासदों ने की जमकर नारेबाजी

बांसी। आदर्श नगर पालिका परिषद बांसी में बोर्ड की बैठक के दौरान अध्यक्ष के मनमानी प्रस्ताव रखने को लेकर तमाम सभासद उग्र हो गए और उन्होंने बोर्ड की बैठक का बहिष्कार कर नगर पालिका कार्यालय में धरना दिया और नारेबाजी की। बुधवार दोपहर बोर्ड की बैठक प्रारंभ होते ही अभी जल्द ही रामलीला मैदान की भूमि से हटाए गए अतिक्रमण की जमीन पर नगर पालिका परिषद बांसी की अध्यक्ष चमन आरा ने रामलीला मैदान की जमीन की बाउंड्री वॉल करने तथा वहां दुकान और मकान बनाए जाने का प्रस्ताव रखा गया। जिसे तमाम सभासदों ने बोर्ड की बैठक में विरोध किया। सभासदों का आरोप है कि जब उन लोगों ने विरोध किया तो उसे पर अध्यक्ष ने कहा कि आप लोग प्रस्ताव पर सहमति दें या न दें मकान और दुकान वहां मैं जरूर बनवाऊंगी। मैं जो कहती हूं उसे करके दिखा देती हूं। इस पर तमाम सभासदों ने रजिस्टर पर अपना विरोध दर्ज कराना चाहा तो उन्हें विरोध दर्ज नहीं कराने दिया गया। सभासदों का यह भी कहना है कि उन लोगों ने बंसी नगर क्षेत्र के विस्तार का भी प्रस्ताव रखना चाहा जिसे रजिस्टर में दर्ज नहीं कराया गया। इससे सभासद आक्रोशित हो गए और नगर पालिका कार्यालय के नीचे गेट पर आकर धरने पर बैठ गए और नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इसी दौरान नगर पालिका अध्यक्ष बोर्ड की बैठक को छोड़कर बिना किसी सभासद की बात को सुने अपने आवास पर चली गई। सभासदों के आक्रोश और नारेबाजी को देखते हुए कुछ देर बाद नगर पालिका के लिपिक अमरेंद्र कुमार रजिस्टर लेकर आक्रोशित सभासदों के पास आए और उनका प्रस्ताव विरोध प्रस्ताव दर्ज किया। उसके बाद सभासदो ने धरना समाप्त किया। इस दौरान सभासद आशा यादव, गीता देवी, प्रतिमा वर्मा, ज्योति देवी पप्पू वर्मा, सत्यनारायण मौर्य, श्यामलाल ध्रुव चंद्र, सरिता देवी, रवि कुमार, मीना देवी, अकरम, परमात्मा प्रसाद सहित तमाम सभासदों के प्रतिनिधि और अन्य लोग भी मौजूद रहे। सभासदों के समर्थन में भाजपा नेता हरगोविंद साहू, अनुपमा सिंह दुबे, कुबेर बारी सहित और लोग भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!