डीएम ने इण्टरलाकिंग सड़क व नाली का किया निरीक्षण

सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर के सरोजनीनगर वार्ड में इण्टरलाकिंग सड़क व नाली का गुरुवार को निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा सरोजनीनगर वार्ड में विश्वनाथ गुप्ता के घर से होते हुये श्रीवास्तव के घर तक निर्माणाधीन इण्टरलाकिंग सड़क व नाली को देखा गया। स्टीमेट एवं एमबी का मिलान किया गया। जिलाधिकारी द्वारा अधि0अधि0 नगर पालिका सिद्धार्थनगर को सड़क को गुणवत्तापूर्ण व समय से पूर्ण कराने का निर्देश दिया। इसके पश्चात जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा सरोजनीनगर वार्ड में विधि नारायण के घर से होते हुये (मुख्य मार्ग तक) आशा के घर तक निर्मित इण्टरलाकिंग सड़क को देखा गया। स्टीमेट एवं एमबी का मिलान किया गया। सड़क की गुणवत्ता ठीक पाया गया। जिलाधिकारी द्वारा अधि0अधि0 नगर पालिका सिद्धार्थनगर को पोखरा का सौन्दर्यीकरण कराने का निर्देश दिया। जेई द्वारा अवगत कराया गया कि नाली निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है।




