पचपेड़वा में होली मिलन कार्यक्रम सम्पन्न

बलरामपुर। नई बाजार पचपेड़वा मन्नत मैरिज हॉल पर आयोजित होली मिलन समारोह में गैसडी के नि.विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू ने भाजपा जिलाध्यक्ष रवि कुमार मिश्रा का जोरदार स्वागत रंग अबीर लगाकर किया।नि.विधायक शैलेश कुमार सिंह ने सभी देव तुल्य कार्यकर्ताओं, गैसडी नगर पंचायत के चेयरमैन प्रिंस वर्मा,पचपेड़वा नगर पंचायत अध्यक्ष रवि वर्मा,पचपेड़वा ब्लॉक प्रमुख मनोज तिवारी,मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता, पचपेड़वा और गैसड़ी मंडल के पदाधिकारियों को अबीर गुलाल लगाकर सामाजिक समरसता,प्रेम और सद्भाव का संदेश दिया,कार्यक्रताओ की मांग पर रंगारंग महिला नृत्य के आयोजन से सभी दर्शक झूम उठे। नि.विधायक ने सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि भाजपा की योगी सरकार द्वारा इस क्षेत्र का सर्वागीण विकास हुआ है।उन्होंने कहा कि होली सामाजिक समरसता का पर्व है हम सभी को आपस में मिलजुल कर रहना चाहिए हमारी सरकार ने सभी वर्गों के विकास के लिए कार्य किया है।इस अवसर पर गैसड़ी ब्लॉक प्रमुख शक्ति सिंह, प्रतिनिधि दयाराम,पप्पू मिश्रा,अमित कुमार जायसवाल,अजय जायसवाल,गुड्डू सिंह,अरुण देव पाठक,बाबा मथुरा प्रसाद,विजय पाल प्रजापति,सभासद,शशिकांत, सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।




