डीएम व एसपी ने होली और ईद पर्व को देखते हुए किया कस्बे में फ्लैग मार्च
फ्लैग मार्च के दौरान एसडीएम, सीओ, थानाध्यक्ष व ईओ सहित चेयरमैन प्रतिनिधि उपस्थित रहें।

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर डा0 राजा गणपति आर0 व पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डा0 अभिषेक महाजन ने होली और ईद पर्व को देखते हुए रविवार सायं विवादित मोहल्लों सहित कस्बा शोहरतगढ़़ का पुलिस फोर्स के साथ फ्लैग मार्च किया गया। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित जन प्रतिनिधियों के साथ शोहरतगढ़़ कस्बे के रमजान गली, सहाबु उस्ताद गली, सोनारी मोहल्ला, मस्जिद गली, ठठेरी मोहल्ला सहित अन्य मोहल्लों का गहन पूर्वक भ्रमण किया। कस्बा भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 ने सम्बन्धित अधिकारियों व कर्मचारियों सहित जन प्रतिनिधियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया और दोनों समुदायों के सम्भ्रान्त व्यक्तियों से अपील करते हुए कहा कि आप सभी लोग आगामी त्यौहार होली व ईद-उल-फितर (ईंद) को सौहार्दपूर्वक सकुशल सम्पन्न करायें। इस दौरान एसडीएम शोहरतगढ़ राहुल सिंह, क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़़ सुजीत राय, तहसीलदार शोहरतगढ़़, थानाध्यक्ष विन्देशरी मणि त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी अजय कुमार, चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, नगर पंचायत लिपिक राजेश कुमार त्रिपाठी सहित जन प्रतिनिधि मौजूद रहें।




