नेताजी ने अपने जीवन को राष्ट्र की सेवा में समर्पित कर दिया – प्राचार्य प्रो0 ए0के0 सिंह दैनिक बुद्ध का संदेश
नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जयन्ती के उपलक्ष्य पर विभिन्न कार्यक्रमों का किया आयोजन

शोहरतगढ़/सिद्वार्थनगर। स्थानीय शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय शोहरतगढ़ में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जयन्ती के उपलक्ष्य पर गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम स्वामी विवेकानन्द इकाई एवं रानी लक्ष्मी बाई इकाई के स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर की साफ सफाई की। तत्पश्चात एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य विषय था – ष्नेताजी सुभाष चंद्र बोस का भारत की आजादी में योगदानष्। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा एवं वन्दना से शुरू हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अरविन्द कुमार सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि आज हम यहां एक महान देशभक्त, एक अजेय योद्धा, और हमारे स्वतन्त्रता संग्राम के अद्वितीय नायक, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयन्ती मनाने के लिए एकत्र हुए हैं। नेताजी का जीवन और उनके योगदान हमारे लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेंगे। नेताजी ने अपने जीवन को राष्ट्र की सेवा में समर्पित कर दिया। श्तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूंगाश् यह उनका नारा आज भी हमारे दिलों में गूंजता है। उन्होंने आज़ाद हिंद फौज की स्थापना की और अपने नेतृत्व में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा और नई ऊर्जा दी। उनका सपना था एक स्वतन्त्र और समृद्ध भारत का, जहां सभी भारतीय समानता, न्याय और स्वतन्त्रता के साथ रहें। आज की युवा पीढ़ी को नेताजी के आदर्शों को आत्मसात करना चाहिए।कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 ए0के0 सिंह ने किया। उक्त कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 राम किशोर सिंह, डॉ0 जयनारायण त्रिपाठी, डॉ0 विनोद कुमार सिंह, डॉ0 प्रवीण कुमार एवं मनीष आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।




