आनंदनगर : बस की चपेट में आने से युवक की मौत

दैनिक बुद्ध का सन्देश
आनंदनगर/महराजगंज। फरेंदा कस्बे के पूर्वी बाईपास के ओवर ब्रिज पर मंगलवार की सुबह रोडवेज बस ने एक छात्र को रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस बस को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई।
बताते चले कि फरेंदा कस्बे के फुलवरिया निवासी विनोद विश्वकर्मा का पुत्र नीरज विश्वकर्मा स्नातक अंतिम वर्ष का परीक्षा देने भैया फरेंदा के अमृत लाल महाविद्यालय जा रहा था। गांव से जैसे ही निकल कर वह ओवर ब्रिज पर चढ़ा सोनौली की तरफ से गोरखपुर जा रही रोडवेज बस ने उसे रौंद दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रोडवेज बस डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित हो गई। अपनी दिशा से जा रहे छात्र को चपेट में ले लिया। घटना की सूचना पर गांव के सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई। छात्र की मृत्यु से स्वजन का रो-रो कर बुरा हाल हो गया । थानाध्यक्ष फरेंदा सत्येंद्र कुमार राय ने कहा कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।




