पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम के साथ बॉर्डर को लेकर ग्राम सुरक्षा समिति की किया बैठक

दैनिक बुद्ध का संदेश
कोटिया/सिद्धार्थनगर। एसएसपी सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के कुशल पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़़ मंयक द्विवेदी के कुशल निर्देशन एवं थानाध्यक्ष शोहरतगढ़़ नवीन कुमार सिंह ने रविवार को थाना क्षेत्र अन्तर्गत पुलिस चौकी कोटिया बाजार परिसर के बॉर्डर को लेकर ग्राम सुरक्षा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयीं। बैठक के दौरान थानाध्यक्ष शोहरतगढ़़ नवीन कुमार सिंह ने साइबर फ्रॉड, विशेषकर ।म्च्ै (आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम) से सम्बन्धित धोखाधड़ी के मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई। ग्राम सुरक्षा समिति के लोगों को साइबर अपराधों से बचाव हेतु आवश्यक सावधानियों एवं सतर्कता सम्बन्धी दिशा-निर्देश प्रदान किये गये तथा उपस्थित सभी ग्राम सुरक्षा समिति के लोगों को उच्च अधिकारीगण द्वारा प्राप्त आदेश-निर्देशों से अवगत कराते हुए स्पष्ट किया गया कि ।म्च्ै फ्रॉड की रोकथाम हेतु निर्धारित नियमों का कड़ाई से पालन किया जाना अनिवार्य है। साथ ही किसी भी संदिग्ध लेन-देन अथवा साइबर धोखाधड़ी की सूचना तत्काल पुलिस को देने के निर्देश दिये गये। इस दौरान पुलिस के अधिकारी व कर्मचारियों के साथ एसएसबी की टीम मौजूद रही।




