सीएमओ ने किया टीकाकरण सत्र का निरीक्षण

बलरामपुर। शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी ने विकास खण्ड तुलसीपुर के ग्राम धनोहिया में आयोजित छाया ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवम् पोषण दिवस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय एएनएम पूनम यादव टीकाकरण करते हुए उपस्थित रहीं। निरीक्षण के समय तक एएनएम द्वारा कुल 14 बच्चों , 03 किशोर किशोरी , 07 गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया गया था। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने एएनएम पूनम यादव को निर्देशित किया कि सभी बच्चों व गर्भवती महिलाओं को सभी स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान किया जाए। टीकाकरण से कोई भी लाभार्थी वंचित न रहे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने 100 दिवसीय विशेष टीबी अभियान के संबंध में भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश उपस्थित स्टाफ को दिया। निरीक्षण के समय अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर,बीसीपीएम अमरेंद्र सिंह ,आदि उपस्थित रहे।




