गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशगोंडा

लाख कोशिश के बाद भी रफ़्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा,फिर हुआ दुर्घटना

दैनिक बुद्ध का संदेश
गोन्डा। जनपद के थाना छपिया क्षेत्रांतर्गत रविवार सुबह रफ़्तार का कहर कहे या घने कोहरे के चलते लापरवाही फिर घटी दुर्घटना। प्राप्त जानकारी के अनुसार मसकनवादृचांदनी चौक (अयोध्या) मार्ग पर फुटहिया बाजार शीतलगंज के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। गौरा चौकी मसकनवां की ओर से लखनऊ जा रही लखनऊ एक्सप्रेस बस और बोरा लादकर मसकनवा आ रही एक ओवरलोड डीसीएम की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन आगे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। दोनों की भीड़त इतनी जोरदार थी की हादसे में डीसीएम चालक विजय पाल पुत्र राम उचित,निवासी महंगूपुरवा (अयोध्या) घायल हो गया,उसे उपचार के लिए एक निजी चिकित्सक के यहां ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया गया।गनीमत की बात यह रही कि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए गए हैं कोई हताहत की बात नही बताई गई।हादसे के बाद लखनऊ एक्सप्रेस बस का चालक मौके से फरार हो गया।सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस बल सहित पहुंची और जेसीबी की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया।चौकी प्रभारी मसकनवा सुरेश यादव ने बताया कि घने कोहरे के कारण हादसा हुआ है,जिससे यह दुर्घटना हुई।डीसीएम चालक को हल्की चोटें आई हैं।बस चालक की तलाश की जा रही है तथा तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!