गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसंत कबीरनगर

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन आज

दैनिक बुद्ध का संदेश
संत कबीर नगर। जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार ने बताया है कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत आज ’ओम रिजॉर्ट एंड मैरिज लॉन सियरा सांथा, धनघटा रोड, संत कबीर नगर के परिसर में सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सामूहिक विवाह के आयोजन में जनपद के सभी 09 विकासखंडों के आवेदकों/जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि सामूहिक विवाह के आयोजन को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु जिलाधिकारी द्वारा सुरक्षा, शांति व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, विवाह मंडप, वीआईपी के स्वागत सत्कार, जलपान की व्यवस्था, स्वास्थ्य एवं एंबुलेंस की व्यवस्था, अग्निशमन की व्यवस्था, विद्युत सुरक्षा व्यवस्था, सफाई व्यवस्था, वीडियोग्राफी सहित सामूहिक विवाह को सकुशल संपन्न कराने हेतु समस्त आवश्यक तैयारियों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को प्रभारी नामित करते हुए दिशा-निर्देश दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!