पुलिस ने स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर हुई लुट/हत्या का किया खुलासा

सिद्धार्थनगर। थाना क्षेत्र गोल्हौरा अन्तर्गत दिनांक 11.04.2025 की रात को स्वर्ण व्यापारी प्रभंजन कुमार की लूट के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। जिसके सम्बन्ध में थाना गोल्हौरा पर मु0अ0सं0 36/2025 अन्तर्गत धारा 103(1),309(6),3(5) बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया था। वहीं एसपी डॉ0 अभिषेक महाजन ने घटना स्थल का तत्काल निरीक्षण कर घटना के अनावरण हेतु विशेष पुलिस टीम (थाना गोल्हौरा पुलिस व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम) का गठन किया गया था। एएसपी सिद्धार्थ के कुशल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी इटवा सुभेन्दु सिंह व क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ सुजीत राय के निर्देशन में गठित टीम द्वारा दिनांक 12/13-04-2025 की रात्रि में नीबियहवा कोल्हुई मुख्य मार्ग पर वाहनों की चेकिंग में जरिये मुखबिर सूचना पर कि गोल्हौरा में स्वर्ण व्यवसायी की लूट/हत्या से सम्बन्धित कुछ संदिग्ध व्यक्ति कोल्हुई बुजुर्ग के रास्ते आ रहे हैं। इसी बीच एक मोटरसाइकिल पर सवार 03 व्यक्ति तेज गति से आते हुए दिखाई दिये, जिन्हें रोका गया तो वह मोटरसाइकिल घुमाकर भागना चाहे, जिसके कारण मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। मोटरसाइकिल वहीं छोड़कर उन तीनों अभियुक्तों द्वारा पुलिस पार्टी पर फायर किया, जो थानाध्यक्ष गोल्हौरा द्वारा पहनी हुई बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगा और वह बाल बाल बच गयें। आत्मरक्षार्थ पुलिस पार्टी द्वारा भी फायर किया गया, जिसमें 03 व्यक्ति घायल होकर गिर पड़ें मौके पर पुलिस टीम द्वारा पकड़ लिया गया। घायल व्यक्तियों से उनका नाम पता पूछा गया तो पहले ने अपना नाम संतोष गौड़, दूसरे ने रोहन चौहान व तीसरे ने अपना नाम किशन उर्फ कृष्णा बताया। घायलों को तत्काल चिकित्सीय उपचार हेतु पीएससी बांसी ले जाया गया। घटना के सम्बन्ध में थाना गोल्हौरा पर पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने में मु0अ0सं0 37/2025 व धारा 3(5), 109(1), ठछै व 3/25, 5/27(1) आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। इन अभियुक्तों से पूछताछ व साक्ष्य संकलन से घटना में सम्मिलित दो अन्य अभियुक्त राजू शर्मा (रेकी करना) , कन्हैया श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भी चांदी के आभूषण व अन्य सामान बरामद किया गया। वहीं पुलिस द्वारा बरामदगी में 01 अदद पिस्टल 32 बोर व 02 अदद जिंदा व दो अदद खोखा कारतूस बरामद घटना में प्रयुक्त, 02 अदद देशी तमन्चा 315 बोर, 02 अदद खोखा कारतूस 315 बोर, 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद, 03 जोड़ा सफेद धातु का पायल, 44 अदद सफेद धातु का बिच्छुवा, 7 अदद ताबिज व 01 अदद अंगूठी सफेद धातु तथा कुल ₹1500/-, 02 अदद मोटर साइकिल बरामद, जेवरात रखने के छोटे पर्श जिस पर प्रभंजन ज्वेलर्स छपा हुआ है बरामद, 01 अदद डायरी प्रभंजन (मृतक), 01 अदद रशीद बुकलेट प्रभंजन की बरामद और 05 अदद मोबाइल बरामद है। गिरफ्तार अभियुक्तों में सतीश गौड़ पुत्र शिवदीन गौड़, रोहन चौहान पुत्र छोटे लाल चौहान, राजू शर्मा पुत्र तारकेश्वर शर्मा कन्हैया श्रीवास्तव पुत्र आशीष श्रीवास्तव निवासी ग्राम व थाना गोल्हौरा जनपद सिद्धार्थनगर व कृष्णा उर्फ किशन पुत्र नीबर निवासी जिम्हरिया थाना शोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर है। इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष गोल्हौरा बृजेश सिंह, एसओजी प्रभारी उप निरीक्षक जीवन त्रिपाठी, सर्विलांस प्रभारी मय टीम सहित उप निरीक्षक दिनेश सरोज, उप निरीक्षक रणविजय सिंह, उप निरीक्षक राकेश कुमार थाना गोल्हौरा, एसओजी टीम से मुख्य आरक्षी राजीव शुक्ला, आशुतोष धर दूबे, दिलीप कुमार, आरक्षी वीरेन्द्र तिवारी, रोहित चौहान, जनार्दन प्रजापति, सत्येन्द्र कुमार यादव, छविराज यादव, थाना गोल्हौरा से मुख्य आरक्षी विनोद कुमार, जयसिंह चौरसिया, आरक्षी तेजबहादुर यादव, रणविजय यादव मौजूद रहें।




