चोरी की तीन बाइक समेत तीन आरोपी को दुधारा पुलिस ने धर दबोचा

संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देश में चलाए जा रहे अपराध व अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत दुधारा थाने की पुलिस व एसओजी टीम ने चोरी की बाइक के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से तीन मोटसाइकिल, चार मोबाइल फोन बरामद हुए। पुलिस ने बताया कि ये चोर बाइक चुराकर उन्हें बेच देते थे। पुलिस ने वाहन चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीनों चोरों के विरुद्ध अग्रिम कार्यवाही में जुटी हुई है। पुलिस ने गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों से पूछताछ में बताया प्रीतम मौर्य पुत्र संजय मौर्य उम्र 19 वर्ष, हरिओम चौरसिया पुत्र राममूरत चौरसिया उम्र 19 वर्ष व नंदू वर्मा पुत्र लल्लन वर्मा तीनों अभियुक्त जनपद संतकबीरनगर के निवासी है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने गिरफ्तार करने वाली टीम की सराहना की। तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद शर्मा, राजीव कुमार सिंह,अनिल मिश्र, अरविंद यादव तथा एसओजी प्रभारी अजय कुमार सिंह, बीर बहादुर यादव, विवेक कुमार राय, शुभम सिंह, अरुण हलवाई, सर्वेश मिश्रा, दीपक सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।




