गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

जनपद सिद्धार्थनगर में नारायण ब्रेन एंड स्पाइन सेंटर का हुआ शुभारंभ

सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर में विकास की एक नई कड़ी जुड़ते हुए आज उसका रोड पर केएल हॉस्पिटल से सटे नारायण मल्टी एंड स्पाइन सेंटर का शुभारंभ जिले के वरिष्ठ चिकित्सकसच्चिदानंद मिश्र ने फीता काटकर किया आपको बता दें कि अभी तक जनपद मुख्यालय पर कोई स्थानीय न्यूरो सर्जन नहीं थे अभी कुछ दिन पहले मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर ने जनपद वासियों को यह भी तोफा दिया मीडिया से बातचीत करते हुए डॉक्टर आशुतोष शुक्ला ने कहा कि जनपद सिद्धार्थनगर की सेवा में हम ब्रेन और स्पाइनल न्यूरो सर्जरी क्लिनिक का शुभारंभ कर रहे हैं ताकि यहां के स्थानीय मरीजों को इस सुविधा का लाभ मिल सके डॉक्टर आशुतोष शुक्ला के साथ उनकी पत्नी मोनिका शुक्ला भी फिजिशियन तथा मधुमेह विशेषज्ञ है जो आज उद्घाटन के मौके पर डॉक्टर आशुतोष शुक्ला के साथ मरीजों को देख रही थी इस अवसर पर जिले के तमाम सम्मानित लोग मौजूद रहे जिसमें मुख्य रूप से नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव, पूर्व जिला अध्यक्ष लालजी त्रिपाठी उर्फ लाल बाबा, मंडल अध्यक्ष रमेश मणि त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष घनश्याम मिश्रा, फतेह बहादुर सिंह,पूर्व सांसद मोहम्मद मुकीम, डॉक्टर जावेद आलम, डॉक्टर चंद्रेश उपाध्याय, डॉक्टर सुमन शुक्ला,डॉक्टर ओपी तिवारी, डॉक्टर नसीम सहित हजारों लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!