फ्रेशर्स डे का स्पार्क कॉलेज में हुआ भव्य आयोजन

तेजवापुर बहराइच। स्पार्क कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज एंड नर्सिंग में बीएससी प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर्स डे का आयोजन बड़े उत्साह और हर्षाेल्लास के साथ किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन बीएससी तृतीय सेमेस्टर के छात्रों द्वारा एचओडी श्रीनु बीआर और शिवम तिवारी के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में छात्रों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने गीत, नृत्य, प्रतियोगिताएँ और सरप्राइज टास्क के माध्यम से कार्यक्रम को और भी रोचक बना दिया। जूनियर्स ने भी मंच पर आकर अपना परिचय दिया, जिससे माहौल में उत्साह और आत्मीयता का संचार हुआ। यह एक यादगार और सफल आयोजन रहा जिसने नए छात्रों के लिए कॉलेज जीवन की एक शानदार शुरुआत की। पूरे कार्यक्रम ने एकता, रचनात्मकता और उत्साह की भावना को दर्शाया। कार्यक्रम में वाइस प्रिंसिपल डॉ. मोहसिन तथा सभी शिक्षकों ने भी कार्यक्रम में पूरा सहयोग दिया।




