पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के महामंत्री ने जिला अधिकारी व पुलिस अधीक्षक से भेंट कर दिया ज्ञापन

बहराइच। जिला प्रशासन के द्वारा नो हेलमेट नो फ्यूल का अभियान चलाकर लोगों को होने वाले सड़क दुर्घटना से बचाने के लिए पेट्रोल पंपों पर बैनर के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है और इसके लिए प्रशासन के द्वारा सख्ती भी बरती जा रही है। पेट्रोल पंप पर पंप कर्मियों और जनता के बीच आपसी नोक झोक की खबरें मिली है इसी के तहत आज बहराइच जिले मे नो हेलमेट नो फ्यूल के अंतर्गत पेट्रोल पंप पर आने वाली समस्याओं के संबंध में पेट्रोलियम डीलर्स एसोसियेशन के महामंत्री मो. अशफाक के नेतृत्व मे जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से भेंट कर ज्ञापन दिया गया। जिसमे बाईक चालक व पेट्रोल पंप के कर्मियों के बीच किसी तरह की उहापोह की स्थिति न उत्पन्न होने को लेकर अवगत कराया द्य पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन बहराइच/श्रावस्ती के पदाधिकारियों ने एसोसिएशन के महामंत्री मो. अशफाक के नेतृत्व मे जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन मे उल्लेख किया गया है जब से नो हेलमेट नो फ्यूल का अभियान शुरू हुआ है तब से पेट्रोल पंपो पर कर्मचारी व ग्राहकों के मध्य कई बार विवाद की स्थिति उत्पन्न हो जाती है जिसके कारण पेट्रोल पंप स्वामी भी कई बार दुविधा की स्थिति मे आ जाते है। ज्ञापन मे यह भी उल्लेख किया गया है कि पेट्रोल पंप पर बड़ी-बड़ी होल्डिंग लगाकर वाहन स्वामियों को बड़े पैमाने पर जागरूक किया जाए। जिससे सभी लोग हेलमेट लगाकर चले तथा इससे दुर्घटना मे भी कमी आयेगी द्य एसोसिएशन का कहना है पुलिस प्रशासन व यातायात तथा परिवहन विभाग भी बाईक सवारों को विभिन्न माध्यम से जागरूक करे ; जिससे पेट्रोल पंप पर आने वाले ग्राहक सम्मन पूर्वक पेट्रोल लेकर जायें। ज्ञापन मे यह भी उल्लेख किया गया है जिला प्रशासन नो हेलमेट नो फ्यूल के इस अभियान के अतिरिक्त अन्य विकल्पों पर ध्यान केंद्रित करें द्य नो हेलमेट नो फ्यूल का असर शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी दिख रहा है जहां पर पेट्रोल पंप संचालकों के द्वारा बिना हेलमेट आ रहे लोगों को पेट्रोल नहीं दिया जा रहा है ; जिससे कई बार आपसी कहा सुनी की स्थिति भी उत्पन्न हो जा रही है।




