गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

सुधीर मिश्र पीसीएस में चयनित होकर बढ़ाया जिले का मान

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। यूं ही नहीं मिलती मंजिले एक जुनून सा दिल में जगाना पड़ता है। पूछा चिड़िया से कैसे बनाया आशियाना? बोली भरनी पड़ती है उड़ान,बार बार तिनका उठाना पड़ता है। यह सूक्ति चरितार्थ कर दिखाया जिले के नौगढ़ तहसील के ग्रामीणांचल के लाल सुधीर मिश्र ने जो गांव की पगडंडियों से निकल कर सिविल सेवा तक की उड़ान अपने दम पर बिना किसी कोचिंग के तय कर क्षेत्र और बुद्धभूमि सिद्धार्थनगर का गौरव बढ़ाया है।नौगढ़ तहसील क्षेत्र के पलिया निधि गांव के एक सामान्य किसान घराने से ताल्लुक रखने वाले घनश्याम मिश्र के पुत्र सुधीर मिश्र का चयन यूपीपीसीएस होने के बाद परिवार व गांव में जश्न जैसा माहौल है।रविवार को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग परीक्षा का अंतिम परिणाम आने के बाद उनके इस चयन पर लोगो के बधाई क्रम शुरू होगया है।गौरतलब है कि सुधीर मिश्र एक सामान्य किसान परिवार से होने के बावजूद भी शुरू से ही मेधावी छात्र रहे।अपनी शुरुआती पढ़ाई स्थानीय स्कूलों में करते हुए हाई स्कूल तथा इंटर मीडिएट की परीक्षा वर्ष 2018 में जनपद मुख्यालय स्थित रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती विद्यामंदिर से करने के बाद ग्रेजुएश की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से करने पश्चात सिविल परीक्षाओं की तैयारी में मनोयोग से जुट गए और 2024 में यूपीपीसीएस में प्रतिभाग किए।पहले ही प्रयास में पीसीएस परीक्षा में सफलता हासिल कर सुधीर ने घर परिवार और जनपद का मान बढ़ाया है।अपनी इस शानदार सफलता के लिए उन्होंने अपने माता पिता और गुरुजनों के आशिर्वाद एवं अपनी कड़ी मेहनत व लगन को श्रेय दिया है।उनकी इस सफलता पर शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा, पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ सतीश द्विवेदी,जितेंद्र मिश्र,प्रीतिमा मिश्रा,राम प्रकाश मिश्र,पुनीत,राम शंकर मिश्र,सतीश चंद्र ,देवेन्द्र श्रीवास्तव,प्रभात शुक्ल आदि लोगो ने बधाई दिया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!