उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
सीओ ने मोहाना पुलिस व एसएसबी के साथ ककरहवा इंडो-नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर किया पैदल गश्त

मोहाना/सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन में रविवार को क्षेत्राधिकारी सदर मयंक द्विवेदी द्वारा आपरेशन कवच के तहत थाना मोहाना पुलिस व एसएसबी के साथ थाना मोहाना के ककरहवा भारत-नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर पैदल गश्त/चेकिंग किया गया। वहीं एसएसबी के साथ भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने, आपसी समन्वय बढ़ाने तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में शान्ति और कानून व्यवस्था बनाये रखने के सम्बन्ध में वार्ता की गयी।




