गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया

लोटन/सिद्धार्थनगर। गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रामीण क्षेत्रों में भी उत्साह के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। जगह-जगह प्रभातफेरियों का आयोजन भी आकर्षणों में शुमार था। वहीं, विभिन्न विद्यालयों में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। सरकारी-गैरसरकारी संस्थानों में शान के साथ तिरंगा लहराया। विकास खण्ड लोटन बाजार कार्यालय में ब्लॉक प्रमुख आशीष सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत की। ध्वजारोहण के बाद सभी ने राष्ट्रगान का गायन किया। ब्लॉक प्रमुख आशीष सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पण की याद दिलाता है। उन्होंने सभी से देश की एकता अखंडता और विकास के लिए मिलकर काम करने का आहृवान किया । इस दौरान एडीओ कोआपरेटिव युनुस अंसारी प्रभारी एडीओ पंचायत दिलीप पटेल, एडीओ एजी रामकृष्ण मिश्र, कनिष्ठ लिपिक उमेश राय, वरिष्ठ लेखाकार अभिषेक अभिषेक गुप्ता, ग्राम विकास अधिकारी विनोद कुमार, रविन्द्र जाटव, ईश्वर देव, प्रियंका गोस्वामी, आशीष कुमार, सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं लोटन बाजार में स्थित कल्पनाथ सिंह कन्या इंटर कॉलेज में गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रबंधक अंकित सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने समस्त क्षेत्र वासियों सहित अध्यापकों, अभिभावकों तथा बच्चे बच्चियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। वहीं लोटन बाजार में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 76 वें गणतंत्र दिवस के अवसर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। अधीक्षक डॉ. अमित चौधरी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उपस्थित लोगों को संबोधित किया। वहीं लोटन ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत लकड़ा में स्थित प्राथमिक विद्यालय लकड़ी मे गणतंत्र दिवस समारोह बड़े ही हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुनील कुमार और प्रधानाध्यापक संतोष कुमार पाण्डेय सहित विद्यालय के शिक्षकों ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद सभी ने राष्ट्रगान गाया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी, जिसमें देशभक्ति गीत और नाटक शामिल थे। इन प्रस्तुतियों ने समारोह में उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक संतोष कुमार पाण्डेय, सहायक अध्यापक प्रदीप यादव, शिक्षामित्र राम बेलास यादव, अवनीश त्रिपाठी, हीरालाल मद्धेशिया सहित आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!