डीएम ने अमृत सरोवर, शौचालय, अतिरिक्त कक्षा-कक्ष, प्रयोगशाला व सड़क का किया निरीक्षण

सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर के तेलौरा के चुउटेश्वर नाथ शिव मन्दिर पर निर्माणाधीन अमृत सरोवर का गुरुवार को जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा नक्शा एवं स्टीमेट का मिलान किया गया। स्टीमेट के अनुसार काम अवशेष था जिसे समय से एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया। इसी क्रम में विकास खण्ड मिठवल अन्तर्गत राजकीय इन्टर कालेज पंचमोहनी के शौचालय, अतिरिक्त कक्षा-कक्ष, प्रयोगशाला एवं मल्टीपर्पज हाल का जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा नक्शा एवं स्टीमेट का मिलान किया गया। बीम को नपवाकर देखा गया, जो सही पाया गया। जिलाधिकारी ने समय से एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने का निर्देश दिया। इसी क्रम में जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा डिड़ई बेलौहा मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा सड़क को खोदवाकर देखा गया। स्टीमेट एवं एम0बी0 का मिलान किया गया। सड़क की पटरी नही बनी थी, जिलाधिकारी ने पटरी बनवाने का निर्देश दिया।




