गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

10 और 16 वर्ष के बच्चों को स्कूलों में टीडी टीकाकरण अभियान के तहत लगेगा टीका

दैनिक बुद्ध का सन्देश

दैनिक बुद्ध का सन्देश
पयागपुर। पयागपुर क्षेत्र में विश्व टीकाकरण सप्ताह के अवसर पर विशेष टीडी टीकाकरण अभियान की शुरुआत होने जा रही है। यह अभियान 24 अप्रैल से 10 मई तक चलेगा। इसकी तैयारी के लिए बुधवार को पयागपुर सीएचसी एवं बीआरसी पयागपुर पर संकुल नोडल अध्यापक एएनएम को प्रशिक्षण दिया गया।
सीएचसी अधीक्षक डॉ धीरेन्द्र तिवारी के अनुसार यह अभियान नियमित टीकाकरण से वंचित बच्चों के लिए है। इसमें मुख्य रूप से कक्षा 5वीं और 10वीं के 10 और 16 वर्ष के बच्चों को टीका लगाया जाएगा। स्कूलों में यह टीकाकरण नि:शुल्क होगा। शिक्षकों और प्रधानाचार्यों को टीकाकरण से वंचित बच्चों की सूची बनाने के निर्देश दिए गए हैं। टीकाकरण टीमों को पैरासिटामोल और एनाफाइलेक्सिस किट सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करने को कहा गया है। बीपीएम सीएचसी पयागपुर अनुपम शुक्ल ने बताया अभियान सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार को सभी सरकारी निजी स्कूल मदरसों में चलेगा। आशा और एएनएम कार्यकर्ता घर-घर जाकर टीडी से वंचित बच्चों की पहचान करेंगी। सभी टीकाकरण का विवरण यू-विन पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा। इस दौरान डाली मिश्रा बीईओ पयागपुर मनीष द्विवेदी,गोपाल जी शुक्ल,महेंद्र सिंह रामकुमार पाण्डेय राजेंद्र शर्मा सहित सभी एएनएम उपस्थित रही।

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!