गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

गुल्लावीर मन्दिर, झिंगहाघाट व रामलीला मैदान का डीएम ने किया निरीक्षण

दैनिक बुद्ध का सन्देश

बहराइच। आसन्न श्री दुर्गापूजा, नवरात्रि एवं दशहरा इत्यादि त्यौहारों के अवसर पर घाटों की साफ-सफाई, विसर्जन स्थल झिंगहाघाट की व्यवस्था, रामलीला मैदान तथा श्री गुल्लावीर मन्दिर के सौन्दर्यीकरण इत्यादि के दृष्टिगत जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने उप जिलाधिकारी सदर पूजा चौधरी, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष के प्रतिनिधि श्यामकरन टेकड़ीवाल, अधि.अभि. सरयू ड्रेनेज खण्ड जे.पी. वर्मा सहित अन्य अधिकारियों व अन्य के साथ विसर्जन स्थल झिंगहाघाट, रामलीला मैदान व श्री गुल्लावीर मन्दिर का निरीक्षण किया।
विसर्जन स्थल झिंगहाघाट के निरीक्षण के दौरान डीएम श्री त्रिपाठी ने अधि.अभि. सरयू ड्रेनेज खण्ड को निर्देश दिया कि सरयू नदी की साफ-सफाई के लिए ड्रोन से वीडियोग्राफी कराकर सफाई की कार्ययोजना उपलब्ध करायें ताकि नगर पालिका परिषद के माध्यम से नदी की समुचित साफ-सफाई करा दी जाये जिससे मूर्तियों के विसर्जन के समय किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके पश्चात डीएम ने रामलीला मैदान व श्री गुल्लाबीर मन्दिर का निरीक्षण कर साथ में मौजूद समिति के अध्यक्ष टेकरीवाल से रामलीला मैदान तथा मन्दिर के सौन्दर्यीकरण के सम्बंध में चर्चा की। श्री गुल्लाबीर मन्दिर पहुंचने पर डीएम ने पूजा अर्चना भी की।

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!