गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम को मिली बड़ी सफलता, संचालक से लूट का पर्दाफाश

अभियुक्तों के कब्जे से 08 अदद एन्ड्रायड मोबाइल व लूट के ₹14,810/- नकद तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद

चिल्हियां/सिद्धार्थनगर। अज्ञात बदमाशों द्वारा दिनांक 10.02.2025 की शाम को थानाक्षेत्र चिल्हियां अन्तर्गत ग्राम अहिरौली के पास लूट की घटना कारित की गयी थी। जिसके सम्बन्ध मे थाना चिल्हियां पर मु0अ0सं0 13/2025 का अन्तर्गत धारा 309(4) ठछै पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ड़ॉ0 अभिषेक महाजन द्वारा घटना स्थल का तत्काल निरीक्षण कर घटना के अनावरण हेतु विशेष पुलिस टीम (थाना चिल्हिया पुलिस व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम) का गठन किया गया था। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर सिद्धार्थ के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़़ बृजेश कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में गठित टीम द्वारा दिनांक 25-02-2025 को पल्टादेवी चौराहे पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। मुखबिर खास की सूचना पर दो अभियुक्तों को दिनांक 25.02.2025 को टेकनार पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से दिनांक 10.02.2025 को घेन्सा चौराहे के पास से हुई लूट से ₹ 14,800/- नगद, 08 एन्ड्रायड मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद किया। जिसके आधार पर पूर्व में पंजीकृत मु0आ0सं0 13/2025 धारा 309 (4) में धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी कर अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्तों को न्यायालय भेजा गया। वहीं बरामदगी में 08 अदद एन्ड्रायड मोबाइल फोन, ₹14,810 नगद चिल्हिया (लूट के) व लूट की घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल था। इस दौरान गिरफ्तार अभियुक्तों में विकास गुप्ता पुत्र अनिल गुप्ता निवासी बचगंगपुर (पचगंगपुर) थाना बृजमनगंज जनपद महराजगंज व विनय यादव पुत्र मन्नू यादव निवासी जगेशरपुर थाना बृजमनगंज जनपद महराजगंज है। पुलिस द्वारा पूछ-ताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम दोनों लोग तथा हमारा तीसरा साथी अंबुज पाण्डेय जो थाना बृजमनगंज का रहने वाला है, अपने शौक को पूरा करने के लिये हम लोग आस-पास के क्षेत्रों में सुनसान रास्तों पर मिलने वाले लोगों से उनका मोबाइल पैसा आदि छीन लूट लेते हैं। हमलोग उन पैसो से अपना शौक पूरा करते है। दिनांक 10.02.2025 को हमलोग धेन्सा चौराहे के पास नहर वाले रोड पर एक मोटर साइकिल वाले से भी पैसा लूटे थे। उस दिन गाडीं विकास गुप्ता चला रहा था, पीछे अंबुज व विनय बैठे थे और हम लोगों ने पैसा छीन लिये थे। उसमें से अंबुज पाण्डेय ने हम लोगों को ₹15,000/- दिया था। हम लोगों को आज अंबुज पाण्डेय नेपाल बुलाया था, वहां पर इस लूटे हुए मोबाइलों को हम लोग बेचते तथा आपस में पैसे को बाटते। वहीं वांछित अभियुक्त (अंबुज पाण्डेय) का आपराधिक इतिहास में मु0अ0सं0 41/2023 धारा 392, 411 भा0दं0वि0 थाना चिल्हिया जनपद सिद्धार्थनगर, मु0अ0सं0 182/2023 धारा 120(ठ), 392, 411 भा0द0वि0 थाना बांसी जनपद सिद्धार्थनगर, मु0अ0सं0 216/2023 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधि0 1986 थाना बांसी जनपद सिद्धार्थनगर है। इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक चिल्हियां दूर्गा प्रसाद, एसओजी प्रभारी उप निरीक्षक जीवन त्रिपाठी, सर्विलांस प्रभारी उप निरीक्षक दिनेश सरोज, उप निरीक्षक जावेद खान, उप निरीक्षक वीरेन्द्र यादव, सर्विलांस सेल के मुख्य आरक्षी जनार्दन प्रजापति, मुख्य आरक्षी हिन्दे आजाद, एसओजी टीम के मुख्य आरक्षी राजीव शुक्ला, मुख्य आरक्षी आशुतोष धऱ दूबे, मुख्य आरक्षी दिलीप कुमार, आरक्षी वीरेन्द्र तिवारी, आरक्षी सत्येन्द्र कुमार, आरक्षी रोहित चौहान, आरक्षी छविराज यादव, चिल्हियां पुलिस के आरक्षी आलोक यादव, आरक्षी सत्यवीर, आरक्षी पन्नेलाल गुप्ता मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!