गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

जीवन रक्षक दवायें पर्याप्त मात्रा में हैं उपलब्ध – डा0 अविनाश चौधरी

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड बढ़नी के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर इन दिनों मरीजों की भारी भीड़ देखी जा रही है। सुबह ओपीडी खुलने से पहले ही केन्द्र के प्रांगण में मरीजों और तीमारदारों का जमावड़ा लग जाता है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ0 अविनाश चौधरी ने बताया कि वर्तमान में मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। कभी गर्मी तो कभी ठण्डी के कारण लोगों के शरीर का तापमान तेजी से घट-बढ़ रहा है। इसी वजह से मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर जीवन रक्षक दवायें पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं और सभी मरीजों का इलाज सुचारू रूप से किया जा रहा है। ओपीडी में मरीजों को परामर्श दे रहे डॉ0 प्रदीप वर्मा ने बताया कि इस समय काफी संख्या में लोग सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार, त्वचा रोग और पेट दर्द से पीड़ित हैं। उन्होंने कहा कि ये समस्यायें हर वर्ष बरसात के मौसम में थोड़ी बढ़ जाती हैं, लेकिन इसमें घबराने की कोई बात नहीं है। डॉ0 प्रदीप वर्मा ने लोगों को जलजनित और मौसमी बीमारियों से बचने के लिए गर्म भोजन, साफ-सफाई, मच्छरदानी का उपयोग और अच्छे फलों का सेवन करने की सलाह दी। इस दौरान बढ़नी नगर के पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी अफरोज आलम भी मौके पर मौजूद थे और सक्रियता से लोगों की मदद करते हुए दिखाई दिये।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!