नाली निर्माण अधूरा नगर वासी हो रहे परेशान

बलरामपुर। बलरामपुर नगर के भगवतीगंज वार्ड नंबर 9 के निवासी पिंटू ने नगर पालिका प्रशासन से अधूरी छोड़ी गई नाली को पूर्ण कराए जाने की मांग की है। पिंटू का कहना है कि उनके घर के सामने पहले से बनी पुरानी नाली को हाल ही में नगर पालिका द्वारा जेसीबी से खुदवाया गया, लेकिन उसे अधूरा छोड़ दिया गया। इस कारण घर के सामने बड़ा गड्ढा बन गया है, जिससे कभी भी कोई दुर्घटना हो सकती है,स्थानीय बच्चों के आने-जाने में असुविधा हो रही है और रास्ता पूरी तरह बाधित हो गया है।उन्होंने बताया कि बगल में रोहित जायसवाल और राहुल जायसवाल पुत्र राजेन्द्र जायसवाल की पासपोर्ट सेवा की दुकान है, जिसका पानी पहले इसी नाली से निकलता था, लेकिन अब नाली का मार्ग अवरुद्ध होने से जलजमाव की स्थिति बन गई है।निवासी ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि नाली का निर्माण शीघ्र पूरा कराया जाए और पानी की निकासी के लिए उचित व्यवस्था की जाए, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना या असुविधा से बचा जा सके।




