गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

प्रोन्नति पाये सभी लेखपालो में प्रशासनिक क्षमता है: एसडीएम

सिद्धार्थ नगर। प्रोन्नति पाए सभी लेखपालों में प्रशासनिक क्षमता है,और विभागीय कार्याे की अच्छी जानकारी है। उक्त विचार उपजिलाधिकारी सदर कल्याण सिंह मौर्य ने कही वह गुरुवार को तहसील सभागर नौगढ़ में कही।उपजिलाधिकारी ने कहा कि प्रोन्नति मिलने से जिम्मेदारी और बढ़ जाती है,सभी प्रोन्नति राजस्व निरीक्षक ट्रेनिंग कर और बेहतर कार्य करें।राजस्व परिवार नौगढ़ द्वारा उपजिलाधिकारी सदर कल्याण सिंह मौर्य की अध्यक्षता में राजस्व परिवार द्वारा सभी प्रोन्नति पाए लेखपालों को सम्मानित किया गया।प्रोन्नति पाये राजस्व निरीक्षकों को तीन माह के ट्रेनिंग के लिये मण्डलीय राजस्व प्रक्षिक्षण विद्यालय लखनऊ के लिए रिलीव कर दिया गया।लेखपाल से राजस्व निरीक्षक प्रोन्नति पाये रामकरन गुप्ता,सुधीर श्रीवास्तव,महेन्द्र शर्मा, सुरेन्द्र चौरसिया, सुनील आजाद,अरविन्द चौबे, उमेश श्रीवास्तव,अजय बक्सी,धर्मपाल, विजय श्रीवास्तव, मुरली मनोहर लाल को राजस्व परिवार ने मोमेंटो भेट कर सम्मानित किया।अमीन संघ के जिलाध्यक्ष राजेश मिश्र, एवं अनूप यादव द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में नायब तहसीलदार माधुर्य यादव, राजस्व निरीक्षक शीतल द्विवेदी,अब्दुल गफ्फार,यशोदा नन्द मिश्र,सचिन्द्र श्रीवास्तव, गयादीन मौर्य, राजेश गुप्ता,गिरीश मिश्रा,अरुण श्रीवास्तव,अब्दुल कयूम,शिवगोपाल श्रीवास्तव, श्यामनारायण,वीआरसी रामकेश, लेखपाल विनय पाण्डेय, रणधीर राणा, अमित चौधरी, शशांक, बिन्दुसार मौर्य, योगेन्द्र वर्मा,अजीत गुप्ता,सुबोध गुप्ता, आशुतोष कुमार, विकास गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!