गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

संचारी दस्तक अभियान के सफल संचालन को लेकर बैठक

उसका बाजार। ब्लॉक कार्यालय उसका पर शुक्रवार को बीडीओ ओम प्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में माह- अप्रैल 20225 में आयोजित होने वाले संचारी एवं दस्तक अभियान के सफलता पूर्वक संचार हेतु बैठक संपन्न हुई। संचारी एवं दस्तक अभियान 1 अप्रैल 2025 से प्रारंभ होकर 30 अप्रैल 2025 तक चलेगा। बीडीओ ओम प्रकाश गुप्ता ने स्वास्थ्य, शिक्षा सहित अन्य संबंधित विभाग के लोगो को ससमय माइक्रोप्लान जमा करने हेतु निर्देशित किया । इसके साथ ही उक्त विभागों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि उपरोक्त सम्बन्धित विभाग माह-अप्रैल में आयोजित होने वाले संचारी एवं दस्तक अभियान में अपने-अपने दायित्वों का निर्वाहन करें। मुख्य रूप से जल भराव एवं साफ-सफाई करने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक को संबोधित करते एडीओ आईएसबी प्रमोद कुमार ने कहा की संचारी रोग से बचाव के लिए सभी लोग स्वयं जागरूक होकर अपने आसपास के लोगो को भी जागरूक करे। साफ सफल और सावधानी अपनाकर इस रोग से बचाव किया जा सकता है। बैठक में अखिलेश यादव, शैलेंद्र गुप्ता, जामवंत, राहुल, शशि, राजेश कुमार, लवकुश आदि रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!