गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

कालाबाजारी करने वाले आरोपी कोटेदार को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

डिड़ई/सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के कुशल निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी बांसी मयंक द्विवेदी के पर्यवेक्षण में एवं प्रभारी निरीक्षक शिवनगर डिडई मनोज कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के दृष्टिगत सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का खाद्यान्न मुनाफाखोरी के उद्देश्य से कालाबाजारी करने वाले उचित दर विक्रेता (कोटेदार) बृजेश कुमार पुत्र स्व0 हरिश्चन्द्र जिसके विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 78/2025 धारा 3/7 ई0सी0 एक्ट व 316 (5) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। अभियुक्त बृजेश कुमार पुत्र स्व0 हरिश्चन्द्र निवासी ग्राम तेनुई थाना शिवनगर डिड़ई को एएसआई राजीव भट्ट, आरक्षी शनि कुमार यादव व आरक्षी नवीन सिंह ने सोमवार 11 अगस्त 2025 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!