लूट की घटना का पुलिस ने किया सफल अनावरण
लूट के माल के साथ 03 अभियुक्त किए गए गिरफ्तार

रिसिया/बहराइच। थाना रिसिया पुलिस व स्वॉट/सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा लूट की मोटरसाइकिल सहित अन्य माल बरामद कर सम्बन्धित 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। दिनांक 19.04.2025 को थाना रिसिया क्षेत्र अन्तर्गत मोहम्मदा नाला के पास मोटरसाइकिल चालक से उसकी मोटरसाइकिल अपाचे बाइक (काला रंग) को डण्डे से मारकर व ई-रिक्शा चालक से उसकी मोबाइल व 5000/-रु0 नगद लूटी गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 85/2025 धारा 309(6)/352 बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी । पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस टीम गठित कर जनपदीय पुलिस इकाईयों की मदद से उक्त घटना के शीघ्र अनावरण करने हेतु निर्देशित किया गया। स्वाट व सर्विलांस, पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सतत् प्रयास किये जा रहे थे द्य गठित संयुक्त टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण, मुखबिर खास की सूचना, इलेक्ट्रॉनिक तकनीक से घटना के अनावरण हेतु सतत् प्रयास किये जा रहे थे। तो इसी क्रम में मुखबिर खास द्वारा पुलिस टीम को बताया गया कि मुझे पूर्ण विश्वास है आपके थाना क्षेत्रान्तर्गत हुई लूट की घटनाओं को दीवान सिंह पुत्र पुत्र स्व0 विनोद सिंह निवासी ऊंचवा धौतलिया थाना नानपारा बहराइच व उसके साथियों द्वारा अंजाम दिया गया है। मुखबिर की सूचना पर विश्वास कर दीवान सिंह उपरोक्त के साथ गम्भीरतापूर्वक पूछताछ की गई तो उसके द्वारा मोटरसाइकिल चालक व ई-रिक्शा चालक के साथ की गई लूट की घटनाओं को अपने साथी योगेश निषाद उर्फ राहुल पुत्र भोला निषाद व अन्य दो साथियों के साथ मिलकर करना स्वीकार किया गया तथा बताया कि लूटी गई मोटरसाइकिल को नानपारा इमामगंज रोड वन विभाग कार्यालय के पास बन्द पड़े भट्ठे के अंदर छिपाकर रखा गया है जबकि ई-रिक्शा चालक से छीना गया मोबाइल व रुपये योगेश के पास है। लूटी गई मोटरसाइकिल को अभियुक्त दिवान सिंह की निशानदेही पर संयुक्त टीम द्वारा बरामद किया गया। अभियुक्त दीवान सिंह की निशानदेही पर अन्य अभियुक्त योगेश उपरोक्त की गिरफ्तारी के प्रयास के क्रम में अभियुक्त योगेश अपने एक अन्य साथी ऋषिमुनि पुत्र सिपाही लाल के साथ मय एक मोटरसाइकिल गिरफ्तार किया गया जिस मोटरसाइकिल को योगेश व ऋषिमुनि द्वारा थाना जरवल रोड क्षेत्रान्तर्गत चोरी किये जाने की बात स्वीकार की गई जिसका अभियोग थाना जरवल रोड में पंजीकृत है। संयुक्त टीम द्वारा अभियुक्तों की जामा तलाशी लेने पर अभियुक्त योगेश के पास से से लूटे गये मोबाइल ओप्पो व लूटी गयी 5000/-रुपये में से 3400/-नगद बरामद व 315 बोर एक अदद तमंचा व दो जिन्दा कारतूस जबकि अभियुक्त ऋषिमुनि के पास से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों से कुल बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 85/2025 धारा 309(6), 352 बीएनएस में धारा बढोत्तरी 317(4) ठछै व 3/25 आर्म्स एक्ट की गयी । तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण दीवान सिंह पुत्र स्व0 विनोद सिंह निवासी ऊंचवा धौतलिया थाना नानपारा जनपद बहराइच उम्र 24 वर्ष,योगेश निषाद उर्फ राहुल पुत्र भोला निषाद निवासी राजापुर कर्तनिया थाना मोतीपुर बहराइच उम्र 25 वर्ष, ऋषिमुनि पुत्र सिपाही लाल निषाद निवासी राजापुर कर्तनिया थाना मोतीपुर जनपद बहराइच उम्र 23 वर्ष है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के पास से 01 लूट की मोटरसाइकिल (ज्टै।च्।ब्भ्म्-काला रंग),01 थाना जरवल रोड क्षेत्रान्तर्गत चोरी की गई मोटरसारकिल (हीरो स्प्लेन्डर), घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (ज्टै ।च्।ब्भ्म्.काला रंग), 01 तमंचा .315 बोर मय 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर,01 मोबाइल फोन (व्च्च्व्) 3400/- रुपये नगदबरामद किए गए।




