गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

ब्राह्मण समाज को संगठित होने का यही सही समय है

बलरामपुर/पचपेड़वा। बाजार में ब्राह्मण समाज की सामाजिक समरसता मिलन कार्यक्रम रविवार को अधिवक्ता/वरिष्ठ पत्रकार राजीव मिश्रा के आवास पर आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी और वरिष्ठ पत्रकार अरुण देव पाठक ने करते हुए कहा कि ब्राह्मणों के नाम पर दुकान चलाने वालों से सावधान रहने की अपील की। कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान चालीसा के पाठ से हुआ उसके बाद ब्राह्मण समाज के उत्थान पर चर्चा हुआ,इस मौके पर ब्राह्मण समाज के डॉक्टर राजेश त्रिपाठी ने सभी ब्राह्मणों से अपील किया कि वे संगठित हो, जब संगठित होंगे तभी वे अपना सम्मान हासिल कर सकते हैं। वहीं कार्यक्रम में पंडित गिरजेश पांडेय ने कहा कि इस समय सनातन को एक होना होगा। इसके लिए ब्राह्मण समाज को आगे आकर जाति पाति का भेदभाव दूर करना होगा तभी हिंदुत्व बच सकता है। इस अवसर पर शिवम त्रिपाठी और बलराम त्रिपाठी ने ब्राह्मण समाज पर हो रहे अत्याचार की लड़ाई में ब्राह्मण समाज को सहयोग करने को कहा। ब्राह्मण द्वारा राष्ट्रहित में व समाज हित में किए गए कार्य का अनुसरण करने का आह्वान किया। इस अवसर पर सतीश चन्द्र मिश्रा उर्फ पप्पू,गिरीश पांडेय, सर जीवन पांडेय, विधा पति त्रिपाठी,विनय मिश्रा, रुद्र मिश्रा,मारुति मिश्रा,रमेश यादव मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!